Punjab Cabinet: पंजाब में हुआ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, जानिये भगवंत मान कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री हुए शामिल

डीएन ब्यूरो

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। भगवंत मान मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने आज शपथ ली। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये किस-किस नेता ने ली मंत्री के रूप में शपथ

पंजाब कैबिनेट मं शामिल मंत्रियों ने ली शपथ
पंजाब कैबिनेट मं शामिल मंत्रियों ने ली शपथ


चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की अगुवाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित नवनिर्वाचित विधायकों को  गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाई गई। भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की आप सरकार में आझ 10 मंत्रियों ने शपथ ली है।  

पंजाब के नए मंत्रिमंडल में शामिल और शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची 

1)    लाल चंद कटारुचक
2)    लालजीत सिंह भुल्लर 
3)    कुलदीप सिंह धालीवाल 
4)    डॉ. बलजीत कौर 
5)    गुरमीत सिंह मीत हेयर
6)    हरपाल सिंह चीमा
7)    हरभजन सिंह ईटीओ
8)    ब्रह्म शंकर शर्मा
9)    डॉ. विजय सिंगला
10)    हरजोत सिंह बैंस

पंजाब में आज नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी होगी, जिसमें कुछ महत्वूर्पण निर्णय लिये जाने की संभावना है। 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई अन्य नेताओं के साथ भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में पहुंचे। 










संबंधित समाचार