Punjab Election Result: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, CM चन्नी देंगे इस्तीफा, ताजपोशी से पहले भगवंत मान दिल्ली रवाना

डीएन ब्यूरो

पंजाब विधानसभा के चुनाव परिणाम सामने आ चुके है और वहां आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार का गठन करने जा रही है। आज पंजाब कैबिनेट की बैठक होने वाली है, जिसमें सीएम चन्नी इस्तीफा देंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल से मिलने भगवंत मान दिल्ली रवाना
अरविंद केजरीवाल से मिलने भगवंत मान दिल्ली रवाना


चंडीगढ़/नई दिल्ली: देश के पांच राज्यो के साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आच चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकोर्ड तोड़ बहुमत अर्जित कर बड़ी जीत दर्ज की पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पंजाब में अब आम आदमी पार्टी सत्ता की ताजपोशी में जुट गई है। पंजाब में कांग्रेस को बड़ी पराजय झेलनी पड़ी है। चुनाव नतीजों के बाद आज अबसे थोड़ी देर बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक होनी है, जिसमें सीएम चरनजीत सिंह चन्नी आधाकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। आप के सीएम उम्मीदावार भगवंत मान शपथ ग्रहण और ताजपोशी से पहले अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिये दिल्ली रवाना हो चुके हैं।  

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने थोड़ी देर बाद कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। लगभग 12 बजे होने वाली इस बैठक में वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। पंजाब में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है और मुख्यमंत्री चन्नी भी चुनाव हार गये हैं। 

पंजाब में नये सीएम के रूप में शपथ लेने से पहले भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। वह दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

भगवंत मान ने बताया कि आज मैं दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहा हूं। विधायक दल की मीटिंग विधायक करेंगे। हम अपने विधायकों को कहीं नहीं भेज रहे।

भगवंत मान ने बताया कि वे भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे। शपथ की तारीखों का ऐलान आज शाम के बाद होगा। मैं राज्यपाल से मिलने का समय लूंगा। उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।










संबंधित समाचार