अखिलेश यादव ने पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी शुभकामनाएं, कहा- ख़ूब लहलहाएगी नये नज़रिये की फसल

डीएन संवाददाता

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर भगवंत मान को बधाई दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या बोले अखिलेश यादव

भगवंत मान ने ली पंजाब के सीएम पद की शपथ
भगवंत मान ने ली पंजाब के सीएम पद की शपथ


नई दिल्ली: पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को अबसे थोड़ी देर पहले पंजाब के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने इस मौके पर भगवंत मान को बधाई औऱ शुभकामनाएं दी है। 

अखिलेश यादव ने पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई देते हुए कहा कि आशा है भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक़्क़ी, भाईचारे और नये नज़रिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्विट कर बधाई दी। अखिलेश यादव ने लिखा “पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक़्क़ी, भाईचारे और नये नज़रिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।” 

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम बन गए हैं। कार्यकाल के हिसाब से वे पंजाब के 25वें सीएम हैं। उन्होंने भगत सिंह के गांव में शपथ ली। इस मौके अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार