भगवंत मान ने AAP के पंजाब अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

डीएन ब्यूरो

आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। आप के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए इस्तीफा देने का ऐलान किया।

 भगवंत मान (फाइल फोटो)
भगवंत मान (फाइल फोटो)


चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। 'आप' के पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने फेसबुक पेज पर भगवंत मान ने एक पोस्ट डालते हुए पंजाब के आप अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। 

भगवंत के इस्तीफा देने के बाद आम आदमा पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद भगवंत मान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उनसे नराज चल रहे थे। 

भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, 'पंजाब में ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। 










संबंधित समाचार