हाथरस में हुए गैंगरेप पर फूटा प्रियंका चोपड़ा का गुस्सा.. कहीं ये बातें

DN Bureau

हाथरस में हुए गैंगरेप को लेकर देशभर के लोगों में काफी आक्रोश है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखें क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने..

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा


मुंबई: हाथरस में हुए गैंगरेप को लेकर देशभर के लोगों में काफी आक्रोश है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया है।

प्रियंका ने कहा कि हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं। ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहें हैं? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल? 

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार इस मामले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। 










संबंधित समाचार