कुशीनगर: पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 को किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी


कुशीनगर: जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलही ईट भट्ठा पर स्वाट और पटहेरवा पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से दो बोलैरो, एक मारुति व मोटरसाइकिल से 495 पेटी पंजाब निर्मित शराब बरामद की है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अशोक कुमार पांडेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद के पर्यवेक्षण में हुआ। 

बरामद करने वाली टीम

अवैध शराब बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष पटहेरवा बब्बन सिंह, उप निरीक्षक विबेकानन्द यादव, सिपाही महेंद्र, जयराम, श्रीप्रकाश, उप निरीक्षक जगमोहन राय, मुबारक अली, रणविजय सिंह का नाम शामिल है। 










संबंधित समाचार