कुशीनगर: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

डीएन ब्यूरो

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देशों पर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहा अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध स्प्रिट से भरे आठ ड्रम बरामद किये है। पूरी खबर..

बरामद अवैध स्प्रिट के साथ पुलिस
बरामद अवैध स्प्रिट के साथ पुलिस


कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलायी जा रही अभियान में तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान शैलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक पुरषोतम राव, उप निरीक्षक अमित राय, दीवान कृष्ण सिंह को साथ लेकर थाना क्षेत्र के अहिरौली दान टोला खास में एक खेत में छिपा कर रखे गये अवैध स्प्रिट के आठ ड्रम बरामद के लिये है।

प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि बरामद स्प्रिट के विषय में एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस जुट गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। स्प्रिट का इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाता है। 










संबंधित समाचार