कुशीनगर: भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरयासुजान पुलिस ने 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 1 को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार  शराब तस्कर
गिरफ्तार शराब तस्कर


कुशीनगर: जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरयासुजान पुलिस ने 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 1 को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर नन्दा प्रसाद मय, हमराह दीवान चन्द्रशेखर सिंह, सिपाही सुशील यादव,रणधीर सिंह को साथ लेकर गस्त पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्कार्पियो नम्बर U.P.57 J.6511 से नकली मिलावटी शराब की खेप बिहार जाने वाली है।

सुचना पर पुलिस टीम ने हाइवे से हफुआ होकर बिहार जाने वाली सड़क पर चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इसी दौरान पुलिस को एक स्कार्पियो आते दिखी जिसको रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक गाड़ी नही रोका ,पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी तस्कर को दबोच लिया। 

पकड़े गये व्यक्ति की पहचान शमशाद अंसारी कुशी नगर के रूप में हुई है। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को रायल पटियाला व्हिस्की, तीस पेटी 1260 शीशी मिलावटी नकली शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 










संबंधित समाचार