महराजगंज: मॉल में रखे चूहे के पिंजड़े में फंसा बड़ा जहरीला सांप, जानिये क्या हुआ आगे, देखिये VIDEO

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में मॉल के स्टोर रूम में चूहा पकड़ने के लिए पिंजड़ा रखा गया था, जिसमें ज़हरीला सांप फंस गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें इसका वीडियो



महराजगंज: कोल्हुई कस्बे के एक मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉल में काम करने वाले लोगों को पता चला कि चूहे के पिंजड़े में एक ज़हरीला सांप फंस गया।

मॉल के स्टोर रूम में चूहा पकड़ने के लिए पिंजड़ा रखा गया था। शुक्रवार की सुबह जब पिंजड़ा निकाला गया तो उसमें चूहे की जगह सांप फंसा मिला, जिससे एक बार वहां हड़कंप मच गया।

ये है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ को मॉल के संचालक ने बताया कि चूहे स्टोर रूम में काफी नुकसान कर रहे थे, जिनको पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था। जब पिंजड़े में सांप देखा तो हम लोग भी अचंभित हो गए थे कि स्टोर में इतना ज़हरीला सांप था और इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

जिम्मेदार कौन?

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सभी के ज़हन में ये सवाल है कि इतना ज़हरीला सांप मॉल के स्टोर रूम में कैसे आया और अगर वह किसी को डस लेता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती।

जुटी लोगों की भीड़

पिंजड़े में फंसे सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। संचालक के मुताबिक पिंजड़े में सांप के फंसे होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई।

मॉल के स्टोर रूम से पिंजड़े के अंदर सांप मिलने से एक तरफ लोग डरे हुए भी हैं तो वहीं दूसरी ओर राहत की सांस भी ले रहे हैं कि इसके पकड़े जानें से बड़ा खतरा टल गया।










संबंधित समाचार