प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: गधे रंग देखकर वफादारी नहीं करते

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। उनकी पीठ पर चाहे चीनी का वजन हो या फिर चूने का, वह रंग देखकर वफादारी नहीं करते।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए


बहराइच:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनके गधे वाले बयान पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि अखिलेश को गुजरात के गधों से इतनी नफरत क्यों है। गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। बहराइच में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधामनंत्री ने यह बात कही। मोदी ने कहा, "गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। उनकी पीठ पर चाहे चीनी का वजन हो या फिर चूने का, वह रंग देखकर वफादारी नहीं करते।"

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल और स्वामी दयानंद सरस्वती जैसे लोग गुजरात के रहने वाले हैं। अखिलेश की अज्ञानता पर हंसी आती है।

मोदी ने कहा, "आज अखिलेश जी जिन लोगों के साथ गठबंधन करके घूम रहे हैं, उन्हीं लोगों ने इन महान विभूतियों के नाम पर डॉक टिकट जारी किए थे। अखिलेश को अब शायद गुजराती गधों का अंदाजा हो जाएगा।"

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों अपनी एक चुनावी रैली में अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सदी के महानायक 'अमिताभ बच्चन से आग्रह करेंगे कि वह गुजराती गधों का प्रचार न करें।'

मोदी ने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट की बैठक में ही लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उप्र में दिन के उजाले में भी अकेली बहन-बेटी घर से बाहर नहीं निकल सकती। रात के अंधेरे में तो कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। राम व कृष्ण की धरती पर बहन-बेटियों पर इस तरह की निगाह डालने वाले लोग कौन हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा पुलिस थानों को सपा का कार्यालय बना दिया गया है। छोटा अधिकारी क्या करेगा। ऊपर से दबाव आता है और वह अपना काम नहीं कर पाता है। इनका चरित्र ही ठीक नहीं है। क्या सरकार का यही चरित्र होना चाहिए।

उप्र सरकार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि लोग गायत्री मंत्र जपते हैं लेकिन अखिलेश गायत्री प्रजापति के मंत्र का जाप कर रहे हैं। प्रजापति पर आरोप लगने के बाद भी उनके पक्ष में प्रचार करने लिए उनके यहां जाते हैं। (आईएएनएस)










संबंधित समाचार