पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- वैक्सीन आने तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को सबोधित कर रहे हैं। इस दौरान कई नए और महत्वपूर्ण ऐलान की संभावना जताई जा रही है। पढ़िये क्या बोल रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी (फाइल फोटो)
पीएम मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आद फिर एक बार राष्ट्र को संबोधित किया। आज दोपर उन्होंने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कोरोना महामारी और इसके खिलाफ लड़ी जा रही जंग को लेकर की। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, कोरोना वायरस नहीं गया है। 

पीएम मोदी ने कहा की कोरोना की वैक्सीन न आने तक इस वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सफलता न मिलने तक लापरवाही नहीं बरतनी है। दवाई न आने तक कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं होने देना है।

पीएम मोदी के अब तक के संबोधन की मुख्य बातें

हमारे देश में भी कोरोना की वैक्सनी पर काम चल रहा है। लेकिन जब तक दवाई नहीं आये, तब तक ढिलाई नहीं करनी है।

लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है। 

आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्युदर कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है।

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।

समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। 


 










संबंधित समाचार