Maharajganj: होम क्वारंटाइन के बदले चौराहे पर घूमते मिले लोग, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

डीएन ब्यूरो

लॉकडाउन के दौरान कई लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। उन लोगों को खुद को होम क्वारंटाइन करने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर ये लोग खुद को होम क्वारंटाइन करने के बदले चौराहे पर घूमते नजर आ रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

थाना बृजमनगंज (फाइल फोटो)
थाना बृजमनगंज (फाइल फोटो)


महराजगंजः दूसरे राज्यों से आए लोग होम क्वारंटाइन की जगह चौराहे पर घूमते दिखे, ऐसे में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 35 लोगों पर आज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कोल्हुई कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च, लोगों को किया जागरूक

जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बाहर से आए हुए लोग जिन्हें होम क्वारंटाइन की जगह चौराहे पर घूमते नजर आए। जिसके बाद बृजमनगंज पुलिस ने 35 लोगों पर धारा 144,188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 50 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिना मास्क लगाए घूमते दिखे लोग, पुलिस ने लिए ये सख्त एक्शन

जिसमें धानी के 21 और ग्राम शाहाबाद के 4, दुबौलिया में 3 ग्राम सभा महुलानी के 7 व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।










संबंधित समाचार