Kisan Andolan: पटना में किसान आंदोलन के दौरान भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज

डीएन ब्यूरो

बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले जा रहे मार्च के दौरान जमकर बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज किया गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

किसानों को खदेड़ती-पीटती पुलिस
किसानों को खदेड़ती-पीटती पुलिस


पटना: बिहार की राजधानी पटना में केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले गये मार्च के दौरान जमकर बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान वहां भगदड़ भी मच गयी। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने से किसानों में आक्रोश हैं।

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और लेफ्ट पार्टियों की ओर से राजभवन तक निकाले जा रहे मार्च को पुलिस द्वारा अचानक रोक दिया गया और उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गयी, जिस कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों में विवाद हो गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है।










संबंधित समाचार