Parliament Session: संसद में धक्का कांड पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा
संसद परसिर में गुरूवार को हुए धक्का कांड को लेकर कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![प्रियंका गांधी का बड़ा बयान](https://static.dynamitenews.com/images/2024/12/19/parliament-session-priyanka-gandhis-big-statement-on-the-pushing-incident-in-parliament-know-what-she-said/6763ef90d07e4.jpg)
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में हर रोज नया सियासी विवाद सामने आ रहा है और सदन की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। इस बीच गुरूवार को संसद में धक्का कांड के रूप में नये तरह का विवाद सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार धक्का कांड में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का इस मामले पर पहला बयान आया है।
यह भी पढ़ें |
संसद में रेहान और मिराया पर टिकीं सबकी नजरें, प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण में हुए शामिल
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी अंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए शांतिपूर्वक संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि उनके भाई को संसद में प्रवेश करने से किसने रोका? प्रियंका ने कहा कि अमित शाह को बचाने के लिये भाजपा ने ये नई साजिश है।
प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि मेरी आंखों के सामने उन्होंने हमारे पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिराया।
यह भी पढ़ें |
राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा
बहरहाल संसद परिसर में धक्का कांड को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है और मामला बढ़ता जा रहा है। अब देखना ये होगा कि इस घटना पर आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है।