बंगाल सीएम ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, कहा- देश में चल रही अलगाव की राजनीति सही नहीं

डीएन ब्यूरो

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने ने यहां तक कह दिया कि देश में फूट डालो और राज करो की नीति चल रही है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

ममता बनर्जी का BJP पर निशाना (फाइल फोटो)
ममता बनर्जी का BJP पर निशाना (फाइल फोटो)


कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में है। ईद के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुई ममता बनर्जी ने BJP पर निशाना साधा है। ईद के कार्यक्रम में शामिल ममता ने कहा कि भारत में चल रही अलगाव की राजनीति सही नहीं है।

रेड रोड पर ईद-उल-फ़ित्र की नमाज में शामिल हुई सीएम ममता बनर्जी ने यहां लगभग 14,000 लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने वहां इकट्ठा हुए लोगों से भयभीत ना होने और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

ममता ने कहा कि- देश में स्थिति सही नहीं है। फूट डालो और राज करो की नीति और देश में चल रही अलगाव की राजनीति सही नहीं है। भयभीत न हों और लड़ाई जारी रखें। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने उन्हें आश्वासन देते हुए ये भी कहा कि- न तो मैं, न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ भी करेगी जिससे आप दुखी हों।










संबंधित समाचार