भारतीय सेना में अब बड़ी भूमिका में दिखेंगी महिलाएं, ले सकेंगी स्थायी कमीशन, रक्षा मंत्रालय से भी मंजूरी

डीएन ब्यूरो

दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली भारतीय सेना ने देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी हैं। देश सेवा के लिये महिलाएं भी सेना में स्थायी कमीशन पा सकेंगी। पूरी खबर..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: भारतीय सेना में स्थाई कमीशन पाकर अधिकारी बनने और देश सेवा का सपना सजोंने वाली महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए भारतीय सेना ने अब स्थाई कमीशन पाने का रास्ता साफ हो गया है। महिलाएं भी अब सेना में शीर्ष पदों को पाकर देश की सेवा कर सकेंगी। 

भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन को लेकर लंबे समय से चर्चा होती आ रही है। भारतीय सेना भी इस पर लंबे समय से विचार कर रही थी। अब केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भी गुरूवार को आधिकारिक तौर पर इसे मंजूरी दे दी है। शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) की महिला अधिकारियों को भारतीय सेना के सभी दस क्षेत्रों में स्थायी कमीशन की इजाजत मिल गयी है।

गुरुवार को सरकार की ओर से जारी किए गए स्वीकृति पत्र के बाद अब भारतीय सेना में विभिन्न शीर्ष पदों पर महिलाओं की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। 

सरकार की इस स्वीकृति के बाद अब आर्मी एअर डिफेंस, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कॉर्प्स में भी महिलाओ को स्थायी कमीशन मिल पाएगा। 

इसके अलावा सेना से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति हो सकेगी। 

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना देश की सभी महिला अधिकारियों को देश की सेवा करने का मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार है।










संबंधित समाचार