पीयूष गोयल ने ली रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी, नये मंत्रियों ने भी लिया पदभार

डीएन ब्यूरो

मोदी मंत्रिमंडल के चार में से तीन कैबिनेट मंत्रियों ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा अन्य मंत्रियों ने अपने मंत्रालय और पद की जिम्मेदारी संभाली।

पदभार ग्रहण करते रेल मंत्री पीयूष गोयल
पदभार ग्रहण करते रेल मंत्री पीयूष गोयल


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये कैबिनेट में शामिल हुये मंत्री तेजी से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे दिन ही कई मंत्रियों ने अपने मंत्रालय व पद की जिम्मेदारी संभाली और गर्मजोशी के साथ काम शुरू कर दिया।

कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने रेल मंत्री के तौर पर रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कौशल विकास मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। मुख्तार अब्बास नकवी ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वित्त मंत्री अरुण जेटली के जापान से वापस आने के बाद निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री के तौर पर रक्षा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेंगी।

मोदी कैबिनेट के मंत्रियों का बंटा विभाग, पूरी सूची सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर..

इन मंत्रियों ने संभाला पदभार

सुरेश प्रभु- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

शिव प्रताप शुक्ल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- वित्त मंत्रालय

गजेन्द्र सिंह शेखावत राज्यमंत्री- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

डॉ. वीरेन्द्र कुमार- अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री

राज्यवर्धन सिंह राठौर, खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- युवा कार्य और खेल मंत्रालय

डॉ. सत्यपाल सिंह- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण केन्द्रीय राज्यमंत्री

अश्विनी कुमार चौबे- केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री

डॉ. महेश शर्मा- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री

हरदीप पुरी- नए आवास और शहरी विकास मंत्री

उमा भारती- पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय

कृष्णा राज- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघावल- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्वास के राज्य मंत्री

अल्फोंस कन्ननथनम- पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

पी. पी. चौधरी- कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री

संतोष गंगवार- श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 










संबंधित समाचार