Police detain Rahul Gandhi: राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले- 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ दिल्ली की सड़कों कांग्रेसी उग्र है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा आज दूसरे चरण की पूछताछ की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष से पूछताछ को लेकर कांग्रेसियों में व्यापक रोष है। देश भर में कांग्रेसी सत्याग्रह कर विरोध जता रहे हैं। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।  

विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी को अकेले ही गाड़ी में बैठाया गया। राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने को सरकार की तानाशाही करार दिया। 

राहुल गांधी ने एक ट्विट में कहा “तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा।

 इससे पहले सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ विजय चौक पर प्रदर्शन रहे कांग्रेस नेता रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, एम. टैगोर, इमरान प्रतापगंजी, के सुरेश समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।










संबंधित समाचार