Weather Updates: दिल्ली के तापमान में फिर बढ़ा पारा, चल सकती है गर्म हवाएं, जानेय मौसम अपडेट

डीएन ब्यूरो

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (फाइल फोटो)
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (फाइल फोटो)


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 08ः30 बजे आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश होने के आसार नहीं है तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (वार्ता)










संबंधित समाचार