Punjab Congress: कांग्रेस ने सुलझाया पंजाब संकट, सिद्धू बनाये जाएंगे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, CM बने रहेंगे कैप्टन अमरिंदर

डीएन ब्यूरो

पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे पंजाब संकट सुलझाने के लिये कांग्रेस ने नये फार्मूले के तहत नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया। कैप्टन अमरिंदर मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पूरी रिपोर्ट

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान (फाइळ फोटो)
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान (फाइळ फोटो)


नई दिल्ली: लगता है कि आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में चल रहे पार्टी संकट और विवाद को सुलझा लिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस द्वारा नया फार्मूला निकालते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जायेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। माना जा रहा है आलाकमान को उम्मीद है कि इस फार्मूले के बाद पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से छिड़ी रार अब खत्म हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने यह बात कही है। हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब कलह को सुलझाने के लिए बनाई गई सुलह कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि फॉर्मुला के मुताबिक, दो प्रदेश कार्यकारी भी बनाए जा सकते हैं। इनमें से एक हिंदू सवर्ण समुदाय से होगा और एक दलित समुदाय से बनाने की तैयारी है। 

बताया जाता है कि पंजाब संकट को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाना पहले ही तय कर दिया था, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई। आज कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने इसकी घोषणा कर दी है। 

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस के अंदर चल रहे मतभेदों को सुलझाने के लिये पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने बैछक की थी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। 










संबंधित समाचार