देश में 'हिन्दू खतरे में' जैसे आख्यान गढ़े जा रहे; हिंदू राष्ट्रभक्त नेपाल जा सकते हैं: तुषार गांधी

डीएन ब्यूरो

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने ‘देश में हिंदू खतरे में हैं’ जैसे आख्यान गढ़ने और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर सत्ता हासिल करने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी


नागपुर:  महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने ‘देश में हिंदू खतरे में हैं’ जैसे आख्यान गढ़ने और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर सत्ता हासिल करने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक तुषार गांधी ने कहा कि कुछ बुद्धिजीवी इन चीजों को 'हिंदू राष्ट्रवाद' का नाम देते हैं, लेकिन 'हिंदू राष्ट्रवादियों' के लिए भारत जैसे देश में कोई जगह नहीं है, वे नेपाल जा सकते हैं।

आख्यानों के बारे में गांधी ने कहा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदू खतरे में हैं लेकिन कोई नहीं पूछता कि हिंदू खतरे में कैसे हैं? इसी तरह, राम मंदिर के मुद्दे पर सरकारें सत्ता में आ रही हैं।'

उन्होंने कहा, ‘‘कई बुद्धिजीवी इसे हिंदू राष्ट्रवाद के रूप में प्रमाणित करते हैं, लेकिन इसके लिए एक हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। क्या हम हिंदू राष्ट्र बन गए हैं? हिंदू राष्ट्रवाद नेपाल में हो सकता है, लेकिन उस देश में नहीं, जिसके संविधान में 'सर्व धर्म समभाव' का उल्लेख है।'

गांधी पत्रकार मिलिंद कीर्ति द्वारा लिखित एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

 










संबंधित समाचार