महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

डीएन ब्यूरो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अजेय होकर उभरी भारतीय टीम की नजरें अब न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढेंं पूरी खबर..

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: जबरदस्त फार्म में चल रहे विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राफेल नडाल ने 11वीं बार क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह.. मारिया शारापोवा बाहर 

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन: मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में मारिन से हारी साइना नेहवाल

दरअसल धोनी न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने न्यूजीलैंड में 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं। इसके बाद धोनी हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 456 रन बनाए हैं।
 










संबंधित समाचार