Madhya Pradesh: फंदे से लटकी मिली 12वीं की छात्रा, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

जिले में रविवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

फंदे से लटकी मिली 12वीं की छात्रा
फंदे से लटकी मिली 12वीं की छात्रा


छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में रविवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों का कहना है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण लड़की अवसाद में थी, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने उसकी काउंसलिंग भी की थी।

सहायक उपनिरीक्षक बीएस ठाकुर ने बताया कि घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर टटम गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘16 वर्षीय इस छात्रा ने अपने घर में लगे पंखे पर फांसी लगा ली। घटना के समय लड़की के परिवार वाले खेत पर कटाई करने गए थे।’’

ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक बयानों में लड़की के परिवार वालों ने बताया है कि वह 12वीं की परीक्षा दे रही थीं और पेपर अच्छे नहीं होने के कारण वह काफी उदास थी।










संबंधित समाचार