मोती नगरः पिकेट चेकिंग के दौरान बदमाश ने एएसआई को मारा चाकू,जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक पर बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

घायल एएसआई विक्रम सिंह
घायल एएसआई विक्रम सिंह


नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक पर बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में जखीरा फ्लाईओवर के नीचे एक चौकी पर तैनात थे। देर रात करीब एक बजे उन्होंने ‘‘संदिग्ध गतिविधि’’ देखकर एक व्यक्ति को रोका।

उन्होंने बताया कि जब सिंह व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे तभी उस व्यक्ति ने सिंह के सीधे हाथ पर चाकू से हमला किया। सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

वीर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।










संबंधित समाचार