देश की सबसे बड़ी खबर: कानपुर कांड का मोस्ट वांटेड विकास दुबे मनचाहे तरीके से चढ़ा पुलिस के हत्थे

डीएन ब्यूरो

कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित पांच लाख के इनामी बदमाश को लेकर इस समय सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। कुख्यात अपराधी विकास दुबे अपने तरीके से गिरफ्तार हुआ है और इसके साथ ही यूपी पुलिस के काबिलियत की पोल एक बार फिर खुल गयी है।



नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी खबर इस समय डाइनामाइट न्यूज़ पर है। कानपुर पुलिस हत्याकांड का मोस्ट वांटेड विकास दुबे मैनेजमेंट में सफल हो गया है। यूपी पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इस अपराधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन थाने की पुलिस के समक्ष मनचाहे तरीके से महाकाल मंदिर के पास सरेंडर किया है।  

यूपी में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को उसके सरेंडर करने के बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गैंगस्टर विकास दूबे को अब यूपी पुलिस रिमांड पर लेकर कानपुर ले जायेगी।

बताया जाता है कि जांच में जुटी लगभग 60 पुलिस टीम को एक हफ्ते से चमका दे रहा विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद से उज्जैन पहुंचा था, जहां वह महाकाल मंदिर में पहुंचा। उसने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के सामने खुद की पहचान विकास दुबे के रूप में बतायी। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

इस सारे कांड में यूपी पुलिस की एक बार फिर जमकर किरकिरी हुई है।  










संबंधित समाचार