कानपुर मुठभेड़ में पुलिस को पहली कामयाबी, मास्टरमाइंड विकास दुबे का साथी दयाशंकर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

डीएन ब्यूरो

कानपुर एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को पहली कामयाबी मिल गयी है। पुलिस ने मोस्ट वांटंड अपराधी विकास दुबे के साथी को गिरफ्तार किया है। जानिये, इससे जुड़ा ताजा अपडेट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मौके पर मौजूद पुलिस बल
मौके पर मौजूद पुलिस बल


कानपुर: कानपुर में यूपी पुलिस के 8 कर्मचारियों की हत्या से जुड़े मामले का मुख्य मास्टरमाइंड विकास दुबे हालांकि अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन पुलिस को इस मामले में पहली कामयाबी मिल गयी है। जिससे ये कयास लगाये जा रहे है कि पुलिस अब मोस्ट वांटेड विकास दुबे तक शीघ्र पहुंच सकती है।

यूपी पुलिस ने विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक एनकाउंटर में इस अपराधी के गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के दयाशंकर घायल हो गया। 

कानपुर पुलिस और विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री के बीच आज सुबह 4 बजे के लगभग मुठभेड़ शुरू हुई। कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया और भागने में असमर्थ हो गया। पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। दयाशंकर पर प्रशासन द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

अब दयाशंकर से पूछताछ करने के बाद पुलिस को विकास दुबे के बारे में कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं। 
 










संबंधित समाचार