Happy Diwali: पीएम मोदी ने करगिल में सेना के जवानों संग मनाई दीपावली, जानिये कुछ खास बातें

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार नौवीं बार दीपोत्सव पर जवानों के संग दीपावली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंच गए हैं। श्री मोदी यहां सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

प्रधानमंत्री  मोदी करगिल पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी करगिल पहुंचे


करगिल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार नौवीं बार दीपोत्सव पर जवानों के संग दीपावली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंच गए हैं।  मोदी यहां सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर मुहूर्त कारोबार शाम सवा छह बजे से, जानिये ये खास जानकारी

मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं।

मोदी सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं। इस बार भी अपनी परंपरा को आगे बढाते हुए वह जम्मू कश्मीर के करगिल द्रास में पहुंचे।

यह भी पढ़ें: जानिये दीपोत्सव पर मिट्टी के दीयों की ये खास अहमियत, इस तरह करें घर रोशन

प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।गौरतलब है कि दीपावली पर्व से पूर्व श्री मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचे और उनके दर्शन किए।

इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए। श्री मोदी ने अयोध्या पहुंचकर वहां विराजमान रामलला के दर्शन किए। (वार्ता)










संबंधित समाचार