Mirzapur 2: वेब सीरीज मिर्जापुर 2 के खिलाफ एक बार फिर से विरोध शुरू, मुंबई कांग्रेस ने खोला मोर्चा

डीएन ब्यूरो

Netfilx पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर 2 के खिलाफ विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। वेब सीरीज में दिखाए गए अश्लील सीन और अपशब्द के विरोध में मुंबई कांग्रेस इस एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पढ़ें पूरी खबर



मुंबईः जब से मिर्जापुर 2 सीरीज रिलीज हुई है तब से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों और नेताओं द्वरा इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है।

वेब सीरीज में दिखाए गए अश्लील सीन और अपशब्द के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने इस एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्थित फराहन अख्तर के दफ्तर के बाहर मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह और यशवंत सिंह अपने कार्यकर्तोओ में साथ मिर्जापुर वेब सीरीज से अश्लील सीन और अभद्र भाषाओं को हटाने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने  चेतावनी दी है  कि अगर फ़िल्म में दिखाये गए अश्लील सीन को जल्द से जल्द नहीं हटाया  गया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि अक्टूबर में चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' रिलीज हुई है। वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही इसका कई विवादों से पाला पड़ चुका है। वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्‍येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, श्रेया पिंगलावकर, रसिका दुग्गल, लिलीपुट, कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।










संबंधित समाचार