Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने दिए कई संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 115वें एपिसोड में अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को याद किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 October 2024, 2:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मन की बात (Mann Ki Baat) के 115वें एपिसोड में आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल अरेस्ट, वोकल फोर लोकल (Vocal for Local) जैसे तमाम मुद्दों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल (Sardar Patel) और भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) को भी याद किया। इसके अलावा उन्होंने कई क्षेत्रों में भारत (India) के विकास (Development) पर भी चर्चा की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा को किया याद
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में मैं दो ऐसे महानायकों की चर्चा करूंगा जिनमें साहस और दूरदर्शिता थी। देश ने उनकी 150वीं जयंती मनाने का फैसला किया है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इन दोनों महापुरुषों के सामने अलग-अलग चुनौतियां थीं लेकिन उनका विजन एक ही था, 'देश की एकता'। 

जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी ने वोकल फोर लोकल पर जोर दिया। उन्होंने त्योहारों के समय ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने डिजिटल फ्रॉड के प्रति भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की। 

उन्होंने  डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप बताए। उन्होने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही।

उन्होंने कहा- कॉल आते ही, 'रुकें' घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी निजी जानकारी न दें। स्क्रीन शॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें।

आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है। हम हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी 'इमेजिंग टेलीस्कोप MACE' का भी उद्घाटन किया। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। जानते हैं इसकी भी खास बात क्या है- यह मेड इन इंडिया है।

एनिमेशन के क्षेत्र में दुनिया में क्रांति लाने की राह पर भारत
'मन की बात' के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छोटा भीम की तरह ही हमारी दूसरी एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। भारत एनिमेशन के क्षेत्र में दुनिया में क्रांति लाने की राह पर है। भारत का गेमिंग स्पेस भी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय खेल भी पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है

मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

Published : 
  • 27 October 2024, 2:22 PM IST

Advertisement
Advertisement