पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

डीएन ब्यूरो

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह


नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शुक्रवार को  राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। डा. सिंह ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली। 


गौरतलब है कि डा. सिंह इस बार राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गये हैं। गत दिनों वह राज्यसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गये। इससे पहले वह असम से राज्यसभा के सदस्य थे और उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। 

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

इस अवसर पर डा. सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राज्यसभा सदन के नेता थावर चंद गहलोत, विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद एवं उपनेता आनंद शर्मा, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट आदि मौजूद थे। (वार्ता)










संबंधित समाचार