आज ही के दिन जन्‍मे थे Wi-Fi के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला

डीएन ब्यूरो

इतिहास को सबसे अच्‍छा शिक्षक माना जाता है। इतिहास केवल घटनाओं का लेखा-जोखा भर नहीं है बल्कि इतिहास आपको बड़े फलक पर जीवन को देखने का नजरिया देता है। जिससे आप सिर्फ सीखते ही नहीं हैं भविष्‍य में भी सकारात्‍मक बदलाव करते हैं। इसी कड़ी में आज देखेंगे कि 10 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं.. पढ़ें डाइनामइट न्‍यूज़ की विशेष खबर..

अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला
अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला


नई दिल्ली:  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

1874 – उत्तरी यूरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।

1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया। वे अपने बादबानी जहाज़ से रूस जा रहे थे तभी उन्होंने अलास्का क्षेत्र को देखा जो कनाडा के पश्चिमोत्तर में स्थित है।

1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

1856 – वाई-फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म।

1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों का विलय हुआ।

1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।

1925 – सोवियत संघ की आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।

1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की।यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।उसने 275 घंटे में हवाई जहाज़ से 31 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की।

1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।

1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।

1943 – अमेरिकी, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।

1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाड़ी के गिरने से 200 लोगों की मौत।

सुनील गावस्कर (फाइल फोटो)

1949 - दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म।

1951 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ राजनाथ सिंह का जन्म।

1965 – ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना।

1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।

1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बंगलादेश को स्वतंत्र देश स्वीकार करने वाला प्रस्ताव पारित किया।

1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।

2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत।

2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।

2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत।










संबंधित समाचार