महराजगंज: पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार.. कई मामलों में है वांछित

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में चौक थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


महराजगंज: चौक थाना पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बीती रात चौक थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को विना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखा। जब पुलिस ने उसे रोकने के लिए कहा तो उसने बाइक न रोकते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा व हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध बैठक.. दिए कई निर्देश 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंजः पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों की जंग रहेगी जारी- शिवबरन सिंह 

पुलिस ने शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद में गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद दुबे पुत्र राम जी दुबे ग्राम रहरा थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज का निवासी बताया है। आरोपी रामजी दुबे पर 90 के दशक से अब तक दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
 










संबंधित समाचार