महराजगंज: कांग्रेसियों ने गांव में लगायी चौपाल, बीजेपी पर बोला जमकर हमला

डीएन संवाददाता

कांग्रेसियों ने गांव में चौपाल लगाकर बीजेपी पर जमकर हमला बोलेत हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में धरती आसमान का अंतर है। पूरी खबर..

कांग्रेसियों द्वारा आयोजित चौपाल
कांग्रेसियों द्वारा आयोजित चौपाल


महराजगंज: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पतरेंगवा गांव में  एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल के जरिये कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की करना और कथनी में बड़ा अंतर है।

 

 

चौपाल का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस चौपाल में कांग्रेस ने अपने शासन में किए गए कामों से भी जनता को रूबरू कराया। इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता शरदेन्दु पान्डेय ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, विराज वीर अभिमन्यु समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार