प्रतिमा तोड़ने की गंदी राजनीति जारी, केरल में उपद्रवियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति

डीएन ब्यूरो

देश के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रवियों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का निंदनीय काम जारी है। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने से शुरू हुआ यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, अब कुछ उपद्रवियों ने कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया है।

 उपद्रवियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति
उपद्रवियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति


नई दिल्ली: त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का उपद्रव जारी है। अब उपद्रवियों ने केरल के कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया है। 

कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने गांधी मूर्ति के चश्मे को तोड़ दिया, मूर्ति तोड़ने के बाद उपद्रवी वहां से फरार हो गए हैं। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। 

बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद कई जगह हिंसा की बात सामने आई थी। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भी कई प्रतिमा तोड़ी गई। 










संबंधित समाचार