Assam: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नए विधानसभा परिसर के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

डीएन ब्यूरो

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नए विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का सोमवार को अनावरण किया। उन्होंने विधानसभा के शरदकालीन सत्र के पहले दिन इस प्रतिमा का अनावरण किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा  ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण


गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नए विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का सोमवार को अनावरण किया। उन्होंने विधानसभा के शरदकालीन सत्र के पहले दिन इस प्रतिमा का अनावरण किया है।

विधानसभा के शरदकालीन सत्र की नए भवन में यह पहली बैठक है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “ नए परिसर में असम विधानसभा के पहले सत्र से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करना सम्मान की बात है।”

उन्होंने कहा, “ (महात्मा गांधी का) शांति, अहिंसा और सद्भाव का स्थायी संदेश हमारा मार्गदर्शन करेगा और हमें प्रेरणा देगा। बापूजी हमारे देश के लिए एक प्रकाशस्तंभ हैं।''

असम विधानसभा के भवन का 30 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन किया था।

विधानसभा का संचालन लंबे वक्त से चाय के एक पुराने गोदाम से हो रहा था। जब 1972 में जब दिसपुर असम की राजधानी बनी थी तो पुराने चाय के गोदाम को विधानसभा के बैठक स्थल में तब्दील कर दिया गया था।

नया भवन 10 एकड़ भूमि पर फैला है और इसमें मुख्य भवन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के लिए सौंध भवन और अन्य खंड हैं।

नए सदन में 180 से ज्यादा विधायकों के लिए सीटों की व्यवस्था है। फिलहाल विधानसभा में कुल 126 विधायक हैं।










संबंधित समाचार