महाराष्ट्र: महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, पति गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, जिसका शव पिछले महीने ठाणे जिले के मुंब्रा की एक छोटी नदी से बरामद किया गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


ठाणे: पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, जिसका शव पिछले महीने ठाणे जिले के मुंब्रा की एक छोटी नदी से बरामद किया गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में महिला के पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई के वर्सोवा की रहने वाली महिला का शव 27 मई को छोटी नदी (क्रीक) में बहता हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि शव पर कंबल और प्लास्टिक की चादर लिपटी हुई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृत महिला मुख्य आरोपी नवाब मुरू शेख (27) की पत्नी थी। शेख को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने में शेख के साथी सलमान उर्फ रज्जन कुल्लू खान ने उसका साथ दिया था।

शेख को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने पीड़िता की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और उसे एक ऑटो रिक्शा पर संदेह हुआ, जो 24 मई की रात की फुटेज में संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिख रहा था।

 










संबंधित समाचार