महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान, जानें कब कहां होंगे चुनाव

डीएन ब्यूरो

आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा-महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा


नई दिल्ली: आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होनें कहा कि हरियाणा-महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी। 

हरियाणा और महाराष्ट्र में इस साल 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे। 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। दिवाली से पहले चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरा हो जाएगी और धनतेरस से पहले रिजल्ट आ जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी, ये नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सेफ हैं, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इन्हें डबल लॉक में रखा जाएगा। कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर निगाह रख सकते हैं।










संबंधित समाचार