महाराष्ट्र: बार-बार दुष्कर्म करके नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करके उसे गर्भवती करने के आरोपी 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दुष्कर्म (फाइल)
दुष्कर्म (फाइल)


ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करके उसे गर्भवती करने के आरोपी 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय लड़की के साथ अपराध इस साल अप्रैल और अगस्त के बीच हुआ।

अधिकारी ने लड़की की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि रायगढ़ जिले के कामोठे का रहने वाला आरोपी उसे नेरुल के पाल्म बीच रोड स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उससे पहली बार दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी ने इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच बार-बार लड़की के साथ यह अपराध करता रहा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता अब दो महीने की गर्भवती है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 506 (आपराधिक मंशा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 










संबंधित समाचार