महराजगंज: एसपी आरपी सिंह ने किया दीपचंद हत्याकांड का खुलासा

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के पनियरा के अड़बड़हवा बगीचे में 11 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। इस हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी आरपी सिंह ने किया।



महराजगंज: पनियरा में 11 फरवरी को हुए दीपचंद प्रजापति की हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी आरपी सिंह ने किया। मृतक दीपचन्द के शव को हत्या के बाद पनियरा के अड़बड़हवा बगीचे में फेंक दिया गया था। 

मृतक शराब और जुआ के लिए घर वालों से मांगता पैसे मांगता था। पैसे न मिलने पर वह घर वालों  के साथ मारपीट भी करता था। 

मृतक दीपचन्द की इस हरकत से परेशान होकर उनके घरवालों ने ही उनकी हत्या कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियो को पुलिस अधिक्षक आरपी सिंह की तरफ से 10 हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया।










संबंधित समाचार