महराजगंज: हफ्तों से गायब महिला का शव बरामद, क्षेत्र में हड़कंप-हत्या की आशंका

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में कई दिनों से गायब महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव जिस तरीके से बरामद हुआ, उसे देखकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर लोगों को भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

घटनास्थल की तस्वीर
घटनास्थल की तस्वीर


महराजगंज: कई दिनों से गायब महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गायब महिला का शव आज बरगदवा पट्रोल पम्प के पास मिला। शव को लेकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर मौजूद लोग

 

परिजनों के अनुसार नेपाल के गेरमा निवासी मलयवती पिछले कई दिनों से अपने घर से गायब थी, जिसका आज शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे है, जिसका नाम बृजलाल व रामेश्वर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 










संबंधित समाचार