महराजगंज: बैंक का एग्जॉस्ट फैन तोड़ चोरी करने घुसे चोर, नाकाम होने पर किया ये काम

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के कोल्हुई स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर बैंक के अंदर घुस गया। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।



कोल्हुई(महराजगंज): चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। अब कोल्हुई कस्बे के एसबीआई बैंक में चोरों ने शनिवार रात बैंक में लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर उसी रास्ते से बैंक के अंदर में घुस गए। स्ट्रांग रूम का ताला नहीं टूटने की वजह से वे कोई नगदी नही ले पायें। लेकिन अपनी काम में नाकाम होने पर बैंक के अंदर घुसे चोरों ने दस्तावेजों को तितर बितर कर दिया।

इस घटना से बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान जरुर लग गया। बता दें कि बैंक से थाने की दूरी महज सौ मीटर ही है। ऐसे में पुलिस को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। 

रविवार की सुबह बैंक के मकान मालिक जयप्रकाश सिंह रोजाना की तरह टहल रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर रोशनदान के ऊपर लगे एग्जॉस्ट फैन पर गई, जो टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल बैंक के थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष की मौजूदगी में बैंक का ताला खोला गया। जब सभी लोग बैंक के अंदर प्रवेश किये तो सारे सामान इधर उधर बिखरे मिले। इसके साथ ही स्ट्रांग रुम में लगे ताले पर दाग दिखाई पड़ा। बैंक के मकान मालिक ने बताया कि घटना से पुलिस और बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सुबह कर्मचारियों के आने पर नुकसान का आकलन किया जायेगा। बैंक प्रबंधक राजेश कुमार रविवार के दिन छुट्टी होने की वजह से बाहर गये हुए है।

वहीं इस मामले में एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की गई है। बैंक की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर करवाई की जाएगी।










संबंधित समाचार