महराजगंज: रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव संपन्न, जानिये निर्वाचित पदाधिकारियों के बारे में

डीएन संवाददाता

रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव में मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें पंजीकृत 40 मतदाताओं में से 39 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

निर्वाचित पदाधिकारी
निर्वाचित पदाधिकारी


फरेंदा (महराजगंज): रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव में मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें पंजीकृत 40 मतदाताओं में से 39 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी राम सिंह श्रीवास्तव, तुंगनाथ उपाध्याय,राम आसरे शुक्ला,श्रीधर सिंह की देखरेख में सुबह से मतदान शुरू हुआ। मतगणना के दौरान एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामसेवक सिंह को 26, चिंता मणि दुबे को 7, रामविजय यादव को 5 मत मिले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अष्टभुजा वर्मा 19, सुधाकर मणि त्रिपाठी को 15, चिंता मणि दुबे को चार मत मिले, मंत्री पद पर राघवेन्द्र उपाध्याय को 25 मत मिले, सेराज अहमद को 13 मत मिले। जबकि संयुक्त सचिव पद पर सतीश चन्द्र दुबे निर्विरोध चुने गए हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज ज़िला पंचायत चुनाव के लक्ष्मीपुर ब्लॉक वार्ड नंबर 17 के ग्राम बड़हरा विशम्भरपुर की जनता का मूड़ 

निर्वाचित पदाधिकारियों को सिविल बार के मंत्री अनिल कुमार मौर्य, रामरूप सावरकर, सनत कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र दत्त, आनंद गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, अजीत मणि त्रिपाठी, रत्नेश उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, राममनोहर मिश्र सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। 










संबंधित समाचार