महराजगंज: होली के मद्देनजर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक, होंगे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में होली के त्योहार को शान्ति एवं सौहार्द पूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिये आज जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस ने व्यापारियों और जनता के साथ बैठक की। इस मौके पर व्यापारियों ने कई समस्याओं से भी पुलिस को अवगत कराया।

व्यापारियों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी
व्यापारियों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी


महराजगंज: जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने के मद्देनजर पुलिस ने आज नगर के व्यापारियों समेत आम जनता के साथ बैठक की, जिसमें नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। यह बैठक अलग-अलग थानो में की गयी। 

अपनी समस्या रखते व्यापारी 

 

रविवार की शाम सिसवा स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में थाना अध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार राय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जल्द ही पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचायेगी। थाना अध्यक्ष ने जनता से होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि होली पर उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।  

सुरक्षा पर चर्चा

सिसवा में आयोजित बैठक के दौरान एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ,जितेंद्र वर्मा, शिव सोनी, एडवोकेट गोविन्द सोनी सहित दर्जनों व्यापारियों ने नगर में होने वाली मोबाईल छिनैती, चोरी, तेज गति से बाइक चलाने वाले युवाओं के बारे में शिकायत की। इस पर थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों से उनकी समस्या को सुलझाने का भरोसा दिलाया। 










संबंधित समाचार