महराजगंज: दिन में घर-घर जाकर मीठा शहद बेचती थी दो महिलाएं, रैकी कर रात को करती थी चोरियां, चढ़ी पुलिस के हत्थे

डीएन ब्यूरो

गांव में रात भर तांडव मचाने वाली दो महिला चोर आखिकार पुलिस के हत्थे चढ गये। पुलिस ने इन चोरनियों की गिरफ्तारी के साथ ही सेंधमारी कर लूट की घटना का भी खुलासा कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

पुलिस की गिरफ्त में महिला चोर
पुलिस की गिरफ्त में महिला चोर


कोल्हुई (महराजगंज): गांव में रातभर तांडव मचाने और सेंधमारी कर लूट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन चोरनियों की गिरफ्तारी से गांव में की गयी लूट और चोरी के मामले का खुलासा हो गया है। चोरी का कई माल बरामद कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में शनिवार की रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया था।  भदई और मतीबर दोनों पड़ोसी है। दोनों के घरों में सेंध मारने के बाद घर में घुसकर चोरों ने भदई के घर से जेवर और 6000 रुपए नगद तथा मतिबर के घर से जेवर और 1500 रुपए नगद चोरी की।

इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने देवरिया जिले की रहने वाली दो महिलाओं लखरुद (52) और कृष्णावती (45) को सोमवार को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। इन आरोपी महिलाओं के पास से 1300 रुपए नगद और अलग-अलग किस्म के जेवर भी पुलिस ने बरामद किया है। जेवर की कीमत लगभग 40000 बताई जा रही है। ये महिलाएं कोल्हुई क्षेत्र के खैरा घाट के पास डेरा डालकर रह रही थी। 

पुलिस के अनुसार गांव गांव शहद बेचने का कार्य करने के नाम पर ये महिला चोर दिन भर रैकी कर रात में चोरी का काम किया करती थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों से और भी कई वारदातों से पर्दा उठ सकता है। 
 










संबंधित समाचार