महराजगंज: पुलिस ने बिगाड़ा तस्करों का खेल, कोल्हुई में ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद की बोरियों संग एक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में पुलिस ने खाद तस्करों का खेल बिगाड़ दिया। छापेमारी में खाद की बोरियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कोल्हुई क्षेत्र में खाद की बोरियों संग एक गिरफ्तार
कोल्हुई क्षेत्र में खाद की बोरियों संग एक गिरफ्तार


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में खाद तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। क्षेत्र लगातार तस्करी का खेल जारी है। इस पर न तो पुलिस लगाम लगा पा रहीं और न ही एसएसबी। पुलिस ने छापेमारी में खाद की 5 बोरियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 

,डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजमंदिर टोला बांसगांव से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कुल 5 बोरी खाद और 1 बाइक के साथ प्रदीप यादव नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कस्टम विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।










संबंधित समाचार