लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- देश में कैश क्रंच के लिये मोदी सरकार जिम्मेदार

डीएन संवाददाता

देश में कैश की किल्लत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर एक बार फिर साधा जमकर निशाना। अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिये केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।



लखनऊ: देश में कैश की किल्लत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिये सीधे केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा पैसों कि किल्लत बड़े आर्थिक संकट की ओर इशारा कर रही है, जिसके लिये भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें अखबारों के माध्यम से पता चला था कि सरकार ने ज्यादा नोट छपवाए थे। लेकिन इसके बावजूद भी बैंको में पैसे नहीं हैं, एटीएम में कैश नहीं मिल रहा है, आखिर वो नोट गये कहां? यही हालात रहे तो देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जायेगी। बैंको और एटीएम में कैश न मिलने से यदि अगर किसी को नुकसान होगा तो गरीब मजदूर किसान को होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में पैसा ही नहीं होगा तो व्यापार कहां से होगा। देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था को नुकसान पंहुचाने के भाजपा सरकार द्वारा एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश रची गयी है।
 










संबंधित समाचार