यूपी उप चुनाव: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में छायी मायूसी

डीएन संवाददाता

यूपी उप चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार दोनो लोक सभा सीटों पर लगातार पिछड़ते जा रहे है, जिसका असर लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में साफ दिख रहा है, यहां प्रदेश कार्यालय में पूरी तरह मायूसी छाई हुई है।



लखनऊ: यूपी उप चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार दोनो लोक सभा सीटों पर लगातार पिछड़ते जा रहे है, जिसका असर लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में साफ दिख रहा है, यहां प्रदेश कार्यालय में पूरी तरह मायूसी छाई हुई है।

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा उप चुनावों के लिये वोटों की गिनती जारी है और दोनो जगहों पर सपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। भाजपा के पिछड़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं समेत नेताओं में मायूसी देखी जा रही है। 

लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बड़ी मायूसी देखी जा रही है। यहां सामान्य दिनो का अपेक्षा कम चहल कदमी है। 
 

 










संबंधित समाचार