लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव कन्नौज से और मुलायम सिंह मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी लोक सभा चुनावों के लिये दो सीटों का ऐलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर..

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)


लखनऊ: लोक सभा चुनाव-2019 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटने के साथ ही सीटों के गणित को भी सुलझाने में जुट गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम चुनाव-2019 को लेकर यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर उन्नीदवारों का ऐलान कर दिया है।

सपा अध्यक्ष के ऐलान के मुताबिक वह खुद कन्नौज से लोक सभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे जबकि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अखिलेश काफी पहले ही साफ कर चुके थे कि वह लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। गुरूवार को उन्होंने बकायदा अपनी सीट का भी ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगीं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। 

अखिलेश यादव के 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज की सीट डिंपल यादव के खाते में चली गई थी। जबकि इससे पहले अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़े थे। 

 










संबंधित समाचार