लखनऊ: UP STF ने कुख्यात अपराधी अविनाश त्रिपाठी को 4 बदमाशों संग किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश के निर्देशों पर उनकी टीम को अपराधियों के खिलाफ फिर बड़ी सफलता मिली है। पिछले 4 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी अविनाश त्रिपाठी को एसटीएफ ने आज एक मुठभेड़ के बाद उसके 4 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाश
गिरफ्तार बदमाश


लखनऊ: अपराधियों के खिलाफ यूपी एसटीएफ का सफल अभियान जारी है। एसटीएप की टीम ने पिछले 4 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी अविनाश त्रिपाठी को उसके चार साथियों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अविनाश त्रिपाठी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में भी हत्या, लूट, डकैती जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यूपी में अविनाश त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।

मौके से बरामद एसयूवी

 

गिऱफ्तार कुख्यात बदमाश अविनाश लखनऊ के अलावा गुजरात से लेकर नेपाल तक लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को इस बदमाश की काफी समय से तलाश थी। गिरफ्तार बदमाश अविनाश त्रिपाठी साल 2014 में कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था। 

बदमाशों से बरामद माल

 

यूपी पुलिस ने इन बदमाशों को आज वजीरगंज से गिरफ्तार किया है। अविनाश के अलावा एसटीएप ने आज जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया, उनमें शमशेर, संतोष त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी शामिल है। 










संबंधित समाचार