लखनऊ: गाली-गलौज कर पैसे मांगने लगे 'कैबिनेट मंत्री', पुलिस से उलझे तो खुली फर्जीवाड़े की पोल

डीएन ब्यूरो

मड़ियांव थाना क्षेत्र में जब एक व्यक्ति अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा था, तभी वहां असलहा धारी लोगों के साथ रौब झाड़ते 'कैबिनेट मंत्री' पहुंच गये और गाली-गलौज कर पैसे  मांगने लगे। मंत्री जी मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी उलझ गये और उनके फर्जावाड़े की पोल खुल गयी।



लखनऊ: राजधानी की मड़ियांव थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बता कर लोगों पर रौब गांठकर अवैध वसूली करता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम विषम पाठक है।

 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी विषम पाठक खुद को यूपी सरकार का कैबिनेट मंत्री बताकर आम जनता को रोजगार दिलाने और लोगों से अवैध वसूली का काम करता था। मंगलवार को मड़ियांव थाना क्षेत्र निवासी मान सिंह यादव जब अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे, तब आरोपी बड़ी तादाद में असलहा धारी लोगों के साथ पहुंच कर गाली गलौज और पैसे  मांगने लगा। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया।

इस मामले में पुलिस ने जब  शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ शुरू की तो तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोगों की खाली पड़े प्लाटों पर जबरन कब्जा करता था।
 










संबंधित समाचार